![]()
मधेपुरा में पुलिस ने 460 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ऑटो भी जब्त किया गया है। बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खोपैती वार्ड-8 निवासी धीरेन्द्र कुमार (28) के रूप में हुई है। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने शनिवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्व-त्योहार और पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर की रात सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली कि रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-19पी-3498 वाले टेम्पू से दो तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खोपैती की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसमें सदर थानाध्यक्ष, मठाही पुलिस शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी, दंडाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। सफेद प्लास्टिक में रखे पांच पैकेट बरामद टीम ने खोपैती-मुड़बल्ला जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान चकला की ओर से एक ऑटो पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चालक ने ऑटो पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। ऑटो नहीं मुड़ने पर दोनों व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम खोपैती वार्ड आठ निवासी धीरेन्द्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद मैरून रंग के बैग से सफेद प्लास्टिक में रखे पांच पैकेट बरामद किए गए। अन्य लोगों के बारे में भी जांच कर रही पुलिस इनमें स्मैक जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ था, जिसका कुल वजन करीब 460 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ऑटो को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस फरार साथी की पहचान और गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच कर रही है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, मठाही पुलिस शिविर शिवानी कुमारी, अशोक तिवारी, राकेश कुमार और पवन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी टीम में शामिल थे।
Source link
मधेपुरा में एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:460 ग्राम स्मैक और ऑटो जब्त, गाड़ी चेकिंग के समय रोड पर पकड़ाया; एक साथी भागा
