Headlines

19 अक्टूबर का राशिफल:मीन राशि वालों को नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ा अपडेट मिल सकता है, कन्या राशि वालों के धन लाभ के योग बनेंगे


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (19 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार, 19 अक्टूबर को वृष राशि वालों को मार्केटिंग से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और बिजनेस विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। मिथुन राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कन्या राशि वालों की पेमेंट समय पर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

तुला राशि के मशीनरी और कारखाने से जुड़े कारोबार में अच्छे ऑर्डर मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि के युवाओं को अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मीन राशि वालों को विदेश जाने के प्रयास में अच्छी खबर और नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ा अपडेट मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- कुछ खास जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। अपनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। संतान को विदेश भेजने की योजना है तो उससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कुल मिलाकर दिन सुकून भरा रहेगा। नेगेटिव- आपकी जिद परिस्थितियां बिगाड़ सकती है, इसलिए व्यवहार सहज रखें। बच्चों को आपके सहयोग की जरूरत होगी। उनके लिए समय निकालें। किसी विवाद को समझदारी और विवेक से सुलझाना होगा।

करियर- कारोबार में रुके काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप में एक-दूसरे के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। सरकारी नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- मेहमानों के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे का सम्मान रखें। रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और उपयोगी जानकारियां मिलेंगी। घर और कारोबार के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अटका है तो उसके सुलझने की संभावना है। नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में खर्च ज्यादा हो सकता है। बातचीत में नकारात्मक शब्दों से बचें, वरना विवाद हो सकता है। हर परिस्थिति में धैर्य और सहजता बनाए रखें।

करियर- बिजनेस विस्तार की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मार्केटिंग से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग फाइनेंस से जुड़ा काम या कोई फाइल तैयार करते समय खास सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी का सहयोग कई समस्याएं सुलझाएगा। प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिल सकती है और शादी की दिशा में बात आगे बढ़ेगी। हेल्थ- तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- नई टेक्निकल जानकारी मिलने से कई समस्याओं का समाधान होगा। परिवार के साथ सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। खर्च ज्यादा होगा, लेकिन परिवार की खुशी से संतोष रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति अभी अनुकूल नहीं है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। जमीन या वाहन के लिए लोन लेने से पहले सलाह लें। दिखावे के कारण खर्च रोकना मुश्किल हो सकता है।

करियर- बिजनेस में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर स्थिति जल्दी बेहतर होगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी और नया कार्यभार मिल सकता है। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालने से सभी खुश रहेंगे। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। हेल्थ- पेट और गैस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। घर की व्यवस्था बेहतर करने के लिए सकारात्मक बदलाव पर विचार करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ा नया मौका मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें। नेगेटिव- पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध खराब न होने दें। इसके लिए आपको पहल करनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

करियर- कारोबार की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। कोई भी डील करते समय पूरी सावधानी रखें, क्योंकि छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। आज नया काम शुरू करने से बचें। लव- पति-पत्नी छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें, वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- गैस और पेट दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कई उपलब्धियां मिल सकती हैं। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी। नेगेटिव- बेवजह के विवाद में दखल देने से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। कोई सरकारी मामला भी उलझ सकता है। यात्रा आज टालना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा, वरना परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

करियर- कारोबार के रुके काम आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में मुनाफा हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा की योजना है तो उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लव– जीवनसाथी और परिवार का सहयोग घर की व्यवस्था बेहतर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। हेल्थ- ज्यादा काम से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल होंगी। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़े कामों पर भी चर्चा हो सकती है। नेगेटिव- समय खराब करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। समय के अनुसार व्यवहार और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी होगा। विद्यार्थी सोशल मीडिया और गैरजरूरी बातों के कारण पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं।

करियर- कारोबार की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। पेमेंट समय पर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परिवार आपकी परेशानी समझेगा और सहयोग करेगा। प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे। हेल्थ- मौसम बदलने से जुकाम और गले में इंफेक्शन की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- ज्यादातर काम समय पर व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे। इससे खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। नेगेटिव- ऐसी गतिविधियों से दूर रहें जो नकारात्मक सोच बढ़ाएं। करीबी दोस्त या रिश्तेदार से छोटी बात पर अनबन हो सकती है और इसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।

करियर- बिजनेस विस्तार की योजनाओं पर विचार होगा और काम अच्छे तरीके से पूरे कर पाएंगे। मशीनरी और कारखाने से जुड़े कारोबार में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस के काम में लापरवाही न करें। लव- घर का माहौल सुखद बनाने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है तो नियमित जांच जरूरी होगी। सिरदर्द भी हो सकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- बच्चों की भावनाओं को शांत तरीके से समझें। डांटने और गुस्सा करने से उनका आत्मविश्वास कम हो सकता है और उनमें हीन भावना आ सकती है। कोई काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान दोनों समझें।

करियर- अपनी कारोबारी कार्यप्रणाली गोपनीय रखें, वरना कोई आपके काम का फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरा करें, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी अपने रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मौसम बदलने से खांसी-जुकाम हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- फोन पर कोई महत्वपूर्ण अच्छी खबर मिल सकती है। किसी प्रिय दोस्त से भी बातचीत होगी। मुश्किल समय में राजनीतिक मदद मिल सकती है। निवेश से जुड़ा कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं तो उससे फायदा होने की संभावना है। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से माहौल बिगड़ सकता है। आपकी किसी बात से दूसरे व्यक्ति को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखें। महत्वपूर्ण चीजें संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने की आशंका है।

करियर- कार्यस्थल पर ज्यादा काम के कारण दिनभर व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय सावधान रहें, क्योंकि छोटी लापरवाही नुकसान करा सकती है। किसी सहकर्मी का नकारात्मक रवैया भी परेशान कर सकता है। लव- समस्याएं सुलझाने में जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ- पेट दर्द और भूख कम लगने जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों के स्नेह और आशीर्वाद से परिवार का माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीत सकता है। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन की परेशानी से मन दुखी हो सकता है। गुस्से के बजाय धैर्य से स्थिति संभालें। निवेश की योजना पर पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।

करियर- कार्यस्थल की योजनाओं को पूरी मेहनत से पूरा करें। अपनी कार्यप्रणाली दूसरों को न बताएं, वरना कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग बॉस और अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है। हेल्थ- मानसिक दबाव या आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 1

कुंभ – पॉजिटिव- लंबे समय से रुका काम आगे बढ़ेगा और समय पर पूरा भी हो सकता है। बच्चों की व्यवस्थित गतिविधियों से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार और पैसों से जुड़े फैसले अच्छे रहेंगे। नेगेटिव- बनते काम में रुकावट आने से बेचैनी हो सकती है। भाइयों से संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। संतान की किसी परेशानी को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी होगा। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

करियर- मनोरंजन और कॉस्मेटिक्स से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी। कारोबारी महिलाओं के लिए लाभ की स्थिति बन रही है, इसलिए बिजनेस पर पूरा ध्यान रखें। कमीशन से जुड़े कामों में सावधानी जरूरी होगी। लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर टकराव हो सकता है। विवाहेतर संबंध भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। हेल्थ- व्यस्तता के कारण सेहत पर ध्यान कम रहेगा। पेट दर्द और गैस की परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- परिवार के साथ मनोरंजन और खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। काम और परिवार के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में दस्तावेज अच्छी तरह जांचें। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। पैसों से जुड़े फैसले खुद लें और दूसरों पर निर्भर न रहें।

करियर- कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था को लेकर कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके काम में मदद करेगा। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव करें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। हेल्थ- मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और छाती से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *