Headlines

फायर ब्रिगेड ने पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची:आग और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए समितियों को दिए जरूरी निर्देश




शेखपुरा में दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के दौरान पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची गई। शुक्रवार को जिला फायर ऑफिसर ( DFO) ममता कुमारी के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कई पंडालों का औचक निरीक्षण किया। दो दर्जन से ज्यादा पूजा पंडालों का जायजा निरीक्षण दल में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, सब ऑफिसर सौरव कुमार, राजेश कुमार और अनिल कुमार शामिल थे। टीम ने शेखपुरा और बरबीघा शहर के दो दर्जन से ज्यादा पूजा पंडालों का जायजा लिया। फायर इंसुलेशन बल्ब लगाने के निर्देश जिसमें पटेल पूजा समिति कलेक्ट्रेट के समीप , खांड पर , इंदाय, गिरिहिंडा, गोल्डन चौक , बरबीघा शहर के व्यापार मंडल , कोयरी बीघा, नारायणपुर , मिशन चौक, नरसिंहपुर, सामाचक सहित अन्य पूजा समिति शामिल है। सब ऑफिसर सौरव कुमार ने बताया कि सभी पूजा समितियों को शनिवार तक बालू-पानी की बाल्टी, अग्निशमन यंत्र और फायर इंसुलेशन बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पंडालों में लगे बिजली के तार और अन्य विद्युत सामग्रियों की भी जांच की गई। इसका मकसद आग और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचाव करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *