Headlines

SDM ने विसर्जन स्थल पर दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश:DJ पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, 6 जगहों की प्रतिमाएं विसर्जित होंगी




कैमूर के मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन स्थल (तालाब परिसर) का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) को घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बैरिकेडिंग और कुशल गोताखोरों की जरूरी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इसका मकसद विसर्जन प्रक्रिया को सुरक्षित और आसान बनाना है। शांति और भाईचारे से मनाने की अपील विसर्जन का समय दोपहर 3 बजे से शाम तक तय किया गया है। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। शांति समिति की बैठक में तय हुआ है कि इस स्थल पर कुल छह जगहों की मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। प्रशासन ने पर्व को शांति और भाईचारे से मनाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *