Headlines

कटिहार में बिना टिकट यात्रियों पर फाइन:एक दिन में 586 टिकटों की चेकिंग, 5.76 लाख रुपए वसूले




पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक दिन में 586 टिकटों की जांच की गई और 5.76 लाख रुपये का रेल राजस्व वसूला गया। टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा रेलवे प्रशासन बिना टिकट और गलत तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसका मकसद रेलवे के नियमों का पालन करवाना और यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना है। सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और रेलवे के पैसे की सुरक्षा के लिए टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर लें और रेलवे के नियमों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *