Headlines

Motihari Armed Robbery | Mother-Son Held Hostage, CCTV Footage Stolen



मोतिहारी के आजाद नगर में दिनदहाड़े एक घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की। पांच-छह बदमाशों ने करीब 30 मिनट तक घर में लूटपाट की और CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

पीड़िता सीमा गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वे घर में अकेली थीं। तभी पांच-छह बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने उनके 15 वर्षीय बेटे विष्णु कुमार की कनपटी पर बंदूक रखकर मां-बेटे को बंधक बना लिया और लूटपाट की।

घटना के समय सीमा के पति अनिल कुमार गुप्ता डॉक्टर के पास गए थे, जबकि उनके दो अन्य बच्चे ट्यूशन और मार्केट गए हुए थे।

विशेष टीम गठित, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

लूट की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बदमाशों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और परिवार से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।