Headlines

दरभंगा में 2 स्कॉर्पियो की आपस में टक्कर:हादसे में एक ड्राइवर घायल, DMCH में एडमिट; गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त




दरभंगा में एम्स गेट के पास 2 स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में एक ड्राइवर घायल हो गया। इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। दावा किया जा रहा है गाड़ी सवार एमएलसी चुनाव को लेकर एकमी घाट में आयोजित एनडीए की सभा में जा रहे थे, इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा और बोनट क्षतिग्रस्त हो गए। सभा में बिहार सरकार के मंत्री और कई विधायक शामिल हुए थे। ‘हादसे को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है’ वहीं, इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। दोनों स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने लाया गया है। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसका इलाज में चल रहा है। थानध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों में से किसी के मंत्री के काफिले में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इस मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *