Headlines

7 साल के बच्चे की पोखर में डूबने से मौत:सीतामढ़ी में शौच के लिए निकला था घर से, 12 घंटे बाद मिला शव




सीतामढ़ी में पोखर में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के रुपौली रूपहारा गांव की है। मृतक की पहचान पप्पू कुमार यादव के बेटे हिमांशु उर्फ बादल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु शनिवार शाम शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इस दौरान रविवार सुबह ग्रामीणों ने पास के पोखर से उसे खोजकर बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हिमांशु दो भाइयों में बड़ा भाई था। उसके पिता पप्पू कुमार यादव ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। सरपंच ने बच्चे की मौत पर जताया दुख स्थानीय सरपंच दिनेश यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना से ग्रामीण मर्माहत हैं। इधर, सूचना मिलने पर बथनाहा थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *