Headlines

China Gold Reserve Growth | China May Overtake France Italy By 2026


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा सोना रखने वाला देश बन गया है। चीन ने रूस को पीछे छोड़ दिया है और उससे आगे अब सिर्फ अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस है।

फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म ‘द कोबेसी लेटर’ के मुताबिक, चीन के पास अब सोने का 2,410 टन रिजर्व हो गया है और वह दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल होने से बस थोड़ा ही दूर है।

फ्रांस के पास 2,437 टन और इटली के पास 2,452 टन सोना है। यानी चीन फ्रांस से सिर्फ 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है।

चीन का केंद्रीय बैंक यानी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार सोना खरीद रहा है। अगर यह खरीदारी लगातार रहती है तो इस साल के अंत तक वह फ्रांस और इटली को भी पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।

सितंबर में 23 टन सोना: लगातार 23वें महीने खरीदारी जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 में चीन के केंद्रीय बैंक ने 23 टन से अधिक आधिकारिक सोना खरीदा।

  • 23 महीने से लगातार खरीदारी: यह चीन की ओर से लगातार 23वां महीना है जब उसने अपने ऑफिशियल रिजर्व में सोना जोड़ा है। सितंबर 2023 के बाद से यह किसी एक महीने में चीन द्वारा की गई सबसे बड़ी खरीदारी है।
  • 2026 में 103 टन खरीदारी: अकेले इस साल सितंबर तक चीन आधिकारिक तौर पर 103 टन से ज्यादा सोना खरीद चुका है।
  • जुलाई-अगस्त का आंकड़ा: इससे पहले जुलाई और अगस्त 2026 में भी पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने हर महीने 20-20 टन से अधिक सोना अपने खजाने में जोड़ा था।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत $4,200 औंस के पार: कच्चे तेल में नरमी से मिली राहत

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है।

स्पॉट गोल्ड और चांदी: सिंगापुर समय के अनुसार, स्पॉट गोल्ड 0.3% चढ़कर $4,206.86 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले हफ्ते इसमें 1.3% की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, चांदी की कीमत 0.5% बढ़कर $61.12 प्रति औंस पर पहुंच गई।

तेल की कीमतों में गिरावट: कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से ग्लोबल मार्केट में महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं, जिससे बुलियन मार्केट (सोना-चांदी) को समर्थन मिला है।

फेड रिजर्व के संकेत: निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी रोक सकता है, जिससे सोने में निवेश की मांग फिर बढ़ रही है।

एक्सपर्ट का नजरिया: अमेरिका-ईरान तनाव के बाद रिकवरी की ओर सोना

ओवरसी-चाइनीज बैंकिंग कॉरपोरेशन (OCBC) के स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टोफर वोंग के मुताबिक, बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल के दाम कम होने से सोने के बाजार को राहत मिली है। यदि अमेरिकी डॉलर और लंबे समय की यील्ड घटती है, तो सोने की कीमतों में रिकवरी और आगे बढ़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव/युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में करीब 20% तक की गिरावट आई थी, क्योंकि मिडिल ईस्ट से एनर्जी सप्लाई प्रभावित होने के कारण महंगाई का खतरा बढ़ गया था। अब बाजार की नजर अमेरिका के ताजा महंगाई आंकड़ों और बैंकॉक में होने वाली इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की बैठक पर है, जहां अमेरिकी फेड चेयरमैन के बयान से आगे की दिशा तय होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।