Headlines

पिंटू साधना हत्याकांड में 25 हजार का इनामी साधु गिरफ्तार:पटना पुलिस और STF ने दबोचा, ब्लैकआउट के दौरान किया था मसाला कारोबारी की हत्या




पटना के मुसल्लहपुर हाट में मसाला कारोबारी पिंटू कुमार उर्फ पिंटू साधना की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। STF और पीरबहोर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 अक्टूबर को 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी साधु यादव को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। 14 मई की रात ब्लैकआउट के दौरान मारी गई थी गोली मुसल्लहपुर हाट में 14 मई 2026 की रात ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने मसाला कारोबारी पिंटू कुमार उर्फ पिंटू साधना को गोली मार दी थी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में साधु यादव की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के लिए उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पीरबहोर के नया गांव का रहने वाला है साधु गिरफ्तार साधु यादव पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पीरबहोर, सुल्तानगंज और उत्पाद थाना समेत विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शराब के कारोबार सहित कई मामलों में भी वांछित बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ साधु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को हत्याकांड की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। उससे पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और वारदात के पीछे के कारणों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *