Headlines

बक्सर में 3 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार:1 लाख कैश समेत विदेशी शराब-बीयर बरामद, 6.7 किलो निकेल के सिक्के भी मिले




बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 127 ग्राम हेरोइन की 480 पुड़िया, 1.11 लाख रुपए नकद, विदेशी शराब, बीयर, तीन मोबाइल, एक यामाहा बाइक और 6.7 किलोग्राम निकेल के सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस सिक्कों के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है। मनोज के घर से मिली हेरोइन और नकदी डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम रघुनाथपुर निवासी मनोज तुरहा के घर से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मनोज के घर से हेरोइन, नकदी, मोबाइल और निकेल के सिक्के बरामद हुए। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके भाई रिसव उर्फ मुन्ना नोनिया और तस्कर पिंटू नट के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रविस नोनिया फरार है। पहले भी NDPS एक्ट में जा चुके हैं जेल पुलिस के अनुसार, पिंटू नट और मुन्ना नोनिया का आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *