![]()
पटना के BIA भवन में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ। इसमें एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैंक यूनियन की हड़ताल, सरकारी नीतियों और बैंक कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। CBOO के महामंत्री नवीन सिंह ने कहा, यूएफबीयू (UFBU) की ओर से 11वें वेतन संशोधन और अन्य मांगों को लेकर बुलाई गई हड़ताल के तरीकों से वे सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि बार-बार हड़ताल करने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ग्राहकों का विश्वास प्रभावित होता है। इससे ग्राहक निजी बैंकों की ओर भी रुख कर सकते हैं। सरकार से बातचीत कर सामाधान निकालें उन्होंने कहा, सरकार से जुड़ी मांगों को लेकर जंतर-मंतर या अन्य उचित माध्यमों से अपनी बात रखनी चाहिए। बैंक में हड़ताल करना अंतिम विकल्प होना चाहिए। सरकार के साथ बातचीत और संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। महामंत्री नवीन सिंह ने बताया कि आगामी नवंबर महीने में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े बैंक सदस्यों का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बदलाव की शुरुआत बिहार से करने की योजना है। बैंक से जुड़े लेफ्ट संगठनों के तरीके पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनकी नीति ठीक नहीं है।
Source link
बैंक हड़ताल के विरोध में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन:कहा- ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना जरूरी, नवंबर महीने में होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन
