Headlines

रेल पुलिस ने 2 दिन में 7 लोग गिरफ्तार किए:95 लीटर शराब, 6 मोबाइल बरामद; 274 बिना टिकट यात्रियों से 1.45 लाख जुर्माना वसूला




कटिहार रेल पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए जांच अभियान तेज किया है। बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ पर खास नजर है। रेल एसपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 8 और 9 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चला। 1,45,660 रुपये का जुर्माना वसूला इसमें 11 मामले दर्ज हुए, 95.370 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। सात लोग गिरफ्तार हुए और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे 274 यात्रियों से 1,45,660 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एस्कॉर्ट दल को सतर्क रहने को कहा रेल पुलिस ने त्योहारों के दौरान चोरी, शराब तस्करी और अन्य अपराधों को रोकने के लिए सुरक्षा मजबूत की है। प्रमुख ट्रेनों में लगातार गश्त हो रही है। संदिग्धों और लावारिस सामान की जांच भी की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के बीच तालमेल है। अधिकारियों को लगातार जांच के निर्देश हैं। रात में चलने वाली ट्रेनों में एस्कॉर्ट दल को सतर्क रहने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *