16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इस प्रदर्शन में AAP, ममता बनर्जी की टीएमसी और लेफ्ट पार्टियां शामिल हुईं थीं।
हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने से पहले ही हिरासत में ले लिया। पुलिस केजरीवाल को उठाकर ले गई। ममता ने मुंह पर बैंडेज लगाकर विरोध जताया।
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शन के चलते दिल्ली में मेट्रो, दुकानें बंद हैं। ट्रेनें भी कैंसिल कर दी गईं। जिसके चलते स्टेशन पर पैंसेंजर्स की भीड़ हो गई।
सड़क पर जवानों का पहरा, 2 तस्वीरें…
प्रदर्शन के पहले की तैयारी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर आसपास इलाके में RAF को तैनात किया गया था।

दीपके दिल्ली पहुंचे; 2 तस्वीरें
विमान में ही हिरासत में

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए।

फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होते ही पुलिस ने उन्हें विमान से हिरासत में ले लिया।
सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी; 5 तस्वीरें
पुलिस ने हिरासत में लिया

ममता बनर्जी ने दिल्ली के साउथ एवेन्यू में धरना दिया। उन्होंने मुंह पर बैंडेज लगाकर सांकेतिक मौन प्रदर्शन किया।

कॉकरोच पार्टी के समर्थक सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे। एक महिला को पुलिस उठाकर ले गई।

दिल्ली पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को पकड़ा। जब वह भागने लगा तो उसकी टी-शर्ट पकड़क खींच दी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में बिठाया। एक प्रदर्शनकारी खिड़की से कूद गया।

दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए पिंक ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया।
प्रदर्शन का असर; 4 तस्वीरें
मेट्रो-दुकानें बंद, स्टेशन पर भीड़

प्रदर्शन के चलते दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

जंतर-मंतर के आसपास इलाकों में सभी दुकानें भी बंद की गईं। वहीं शराब की दुकानें भी दो दिन बंद रखी गईं।

दिल्ली आने-जाने वाली करीब 200 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया गया। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर पैंसेंजर्स की भीड़ नजर आई।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। बस में यात्रियों के आईडी चेक किए गए।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से अब तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी कस्टडी में लिया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

