Headlines

मोतिहारी में नाबालिग का बोरे में मिला शव:मां के साथ ननिहाल में रहता था, हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस




मोतिहारी के अशोक पकड़ी गांव में गुरुवार को 14 साल के किशोर का शव बोरे में बंद मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सहसी जगिराहा निवासी राजकिशोर सिंह के बेटे सौरव कुमार के रूप में हुई। वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था। घर के पास झाड़ी से मिला शव उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक बगीचे के पास झाड़ी में बोरे के अंदर मिला। परिजनों ने बताया कि सौरव सुबह घर से निकला था और शाम को उसका शव मिलने की खबर मिली। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के अनुसार, मामला फांसी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, शव बोरे में मिलने से मामला संदिग्ध है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत का इंतजार है। शिकायत मिलने पर FIR दर्ज कर आगे बढ़ेंगे। पुलिस ननिहाल और गांव के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *