Headlines

पारसनाथ स्टेशन पर 4.20 लाख का गांजा जब्त:8.5 KG गांजा ओडिशा से भभुआ ले जा रहा था युवक, RPF ने लिया हिरासत में




दुर्गापूजा को लेकर गिरीडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ ने गुरुवार देर शाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3-4 से करीब 8.5 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4.20 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा को देखते हुए पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ओर से यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच की जा रही थी। तलाशी के दौरान बैग से गांजा बरामद
आरपीएफ निरीक्षक विमल कुमार के निर्देश पर जवान स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रख रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3-4 पर एक युवक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद आरपीएफ जवानों ने उसे रोककर बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर गांजा ओडिशा के मुनीगुड़ा से लाने और ट्रेन के माध्यम से भभुआ जाने की बात बताई है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। बरामद गांजे की जब्ती की कार्रवाई गजेटेड मजिस्ट्रेट शशिभूषण वर्मा की मौजूदगी में पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान एसआई साकिब आलम, आनंद, आलोक, प्रभात सिंह समेत आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों के सामान की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *