Headlines

चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू:बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला; असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने




चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है। नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे। हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई। यहां BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। देवाशीष पूर्व IAS अफसर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *