Headlines

युवक की हत्या मामले में पत्नी समेत 4 गिरफ्तार:मोतिहारी में सड़क किनारे से मिला था शव, ससुराल जाने के बाद हुआ था लापता




मोतिहारी में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना भोपतपुर थाना क्षेत्र के जसौली जमुनिया गांव की है। मृतक की पहचान रणजीत पासवान के बेटे मनीष के रूप में हुई है। 2 दिन पहले मनीष अपने ससुराल गया था और लापता हो गया। बाद में उसका शव कल्याणपुर थाना के तेनुआ गांव के पास सड़क किनारे से मिला। मृतक के पिता रणजीत पासवान ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मनीष की हत्या ससुराल वालों ने की है। हत्या में पत्नी और स्कॉर्पियो चालक शामिल पिता के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सबूतों के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें मनीष की पत्नी और एक स्कॉर्पियो चालक भी शामिल है, जिसने शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि मनीष की हत्या क्यों हुई। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *