![]()
शेखपुरा में दुर्गा पूजा के दौरान शॉर्ट सर्किट से होने वाले खतरे को रोकने के लिए मंगलवार को फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूजा पंडालों की जांच की। टीम ने लाइसेंस वाले पूजा पंडालों में बिजली के लोड की जांच की और समिति पदाधिकारियों व कारीगरों को जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। सभी पंडालों में आग बुझाने के यंत्र लगाने का निर्देश जांच टीम में शेखपुरा फायर ब्रिगेड के सब-डिविजनल फायर ऑफिसर सुधीर कुमार सिंह, सब अधिकारी सौरभ कुमार और बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार शामिल थे। सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी पंडालों में आग बुझाने वाले यंत्र लगाने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिले में 45 पूजा समितियों की पहचान जिले में कुल 45 पूजा समितियों की पहचान की गई है। इनमें 30 शेखपुरा और बरबीघा जैसे शहरी इलाकों में हैं, जबकि बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इन सभी पंडालों में बिजली के लोड की जांच की जा रही है। हर पूजा समिति से शपथ पत्र भी भरवाया जा रहा है।
Source link
शेखपुरा में 45 दुर्गा पूजा पंडालों की बिजली जांच:लोड ज्यादा मिला तो कार्रवाई; सभी समितियों को अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश
