![]()
फुलपरास पुलिस ने गुरुवार देर रात धर्मडीहा में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चार युवक अंधराठाढ़ी इंद्र मेला में आने-जाने वाले राहगीरों को लूटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में एक युवक पकड़ा गया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा के अनुसार, धर्मडीहा फील्ड में कुछ संदिग्ध युवकों के अपराध की तैयारी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। इसी दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया। देसी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला गिरफ्तार युवक की पहचान धर्मडीहा निवासी करण कुमार कामत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने इंद्र मेला में आने-जाने वाले राहगीरों को लूटने और हथियार की खरीद-बिक्री की योजना के बारे में बताया। तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, मौके से धर्मडीहा निवासी भवेश कुमार कामत, सुमन कुमार कामत और राहुल कुमार उर्फ मनी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करण कुमार कामत को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
Source link
फुलपरास में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:इंद्र मेला के राहगीरों को लूटने की थी योजना, देसी कट्टा-कारतूस मिला; 3 आरोपी फरार
