Headlines

Nawada Patna Graduate & Teacher Election 2026


नवादा समाहरणालय में पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अध्यक्षता की। उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए।

.

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव की जानकारी 29 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। गिनती 27 अक्टूबर को होगी।

नवादा में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 मतदान केंद्र बने हैं, जहां 15,829 मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 केंद्र तय हैं, जहां 1,749 मतदाता करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी। आदर्श आचार संहिता का पालन देखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाया गया है। प्रचार में लाउडस्पीकर के लिए इजाजत लेनी होगी। बैठक में कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *