Headlines

बिहार के 6 जिलों में बाढ़, 2 लाख आबादी प्रभावित:बारिश नहीं होने से बढ़ेगी उमस, जानिए पूरे महीने कैसा रहेगा मौसम




बिहार में अक्टूबर महीने में ज्यादातर हिस्सों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, अक्टूबर महीने में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अगले 4 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। विभाग ने आज किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूर्वनुमान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ दिन में उमस लोगों को परेशान करेगी। पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। इधर, राज्य के 6 जिलों में बाढ़ से 2.03 लाख लोग प्रभावित हैं। नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। पटना से बेगूसराय और खगड़िया तक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, सारण और मुजफ्फरपुर में कई जगह बांध टूटने से पानी NH पर आ गया है। बारिश नहीं होने से बढ़ेगी उमस, धूप भी रहेगी तेज मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल बिहार के ऊपर बारिश कराने वाली मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में मौजूद नमी और तेज धूप के कारण दिन के समय उमस महसूस होगी। बारिश नहीं होने की स्थिति में जमीन और निचले वायुमंडल में मौजूद नमी गर्मी के साथ मिलकर लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस करा सकती है। अक्टूबर की शुरुआत में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने के कारण मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगता है। हालांकि, वातावरण में नमी पूरी तरह खत्म नहीं होने के कारण बारिश रुकने के बाद भी उमस बनी रह सकती है। देखें बाढ़ की कुछ तस्वीरें… पटना में आज धूप तेज रहने की संभावना राजधानी में आज सुबह से तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ उमस महसूस होगी। दोपहर के समय धूप ज्यादा तेज रहने से गर्मी का असर बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों में भी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। अब जानिए अक्टूबर में कैसा रहेगा बिहार का मौसम अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार से मानसून की वापसी बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी आमतौर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह के आसपास शुरू होती है। मानसून की वापसी की सामान्य प्रक्रिया पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत से शुरू होकर पूर्वी हिस्सों तक पहुंचती है। बिहार में मानसून की वापसी की सामान्य तारीख अलग-अलग वर्षों में बदल सकती है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां कम होने लगती हैं, आसमान साफ रहने और दिन में धूप तेज होने लगती है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसम प्रणालियों के कारण अक्टूबर में बीच-बीच में बारिश हो सकती है। अक्टूबर में 57.2 मिमी सामान्य बारिश, इस बार ज्यादातर हिस्सों में कम मौसम विभाग के अक्टूबर के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में इस महीने सामान्य वर्षापात 57.2 मिमी है। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। इसका मतलब यह नहीं है कि अक्टूबर में बिहार में बिल्कुल बारिश नहीं होगी। स्थानीय मौसम प्रणालियों और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण कुछ दिनों में बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे महीने की बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना जताई गई है। अक्टूबर में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है। वहीं, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। अक्टूबर में बिहार का सामान्य अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहता है। इस बार कई इलाकों में दिन का तापमान इससे ऊपर रह सकता है। बारिश और बादल कम रहने पर दिन में धूप ज्यादा प्रभावी होगी। रात के तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। अक्टूबर में बिहार का सामान्य न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। सितंबर में सामान्य से 3% कम हुई वर्षा सितंबर में बिहार में कुल 209.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य बारिश से 3% कम रही। महीने में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश पश्चिम चंपारण में दर्ज की गई। 27 सितंबर को जिले में 168.4 मिमी बारिश हुई, जो सितंबर में बिहार में 24 घंटे के दौरान हुई सबसे ज्यादा बारिश रही। सितंबर में कैमूर सबसे गर्म रहा सितंबर 2026 के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कैमूर में पूरे महीने का औसत अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 36 डिग्री रहा। वहीं, 20 सितंबर को कैमूर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सितंबर में बिहार का सबसे अधिक तापमान रहा। डेहरी और वाल्मीकिनगर में सितंबर का औसत न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.2 डिग्री रहा। राज्य में महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री 5 सितंबर को शेखपुरा में दर्ज किया गया। पटना में 35.9 डिग्री तक पहुंचा तापमान सितंबर में पटना का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंचा। यह 22 सितंबर को दर्ज किया गया। राजधानी में महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री 25 सितंबर को रिकॉर्ड हुआ। पूरे सितंबर में पटना का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *