Headlines

मां के ताने से आहत बेटे ने खाया कीटनाशक:सदर अस्पताल में इलाज जारी, जमीन बेचने को लेकर माता-पिता से हुआ था विवाद




मुंगेर में जमीन विवाद के बीच मां के ताने से आहत होकर युवक ने चूहामार और फसल की कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद वह गांव के बाहर गिर गया। ग्रामीणों ने पत्नी को सूचना दी। पत्नी उसे गंभीर हालत में मुंगेर सदर अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की पहचान हेरु दियारा निवासी मिठाई दुकानदार पवन साह के बेटे राजीव कुमार(30) के रूप में हुई है। जमीन बेचने को लेकर मां-पिता से हुआ था विवाद राजीव की पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि पति का माता-पिता से जमीन को लेकर विवाद था। प्रीति का आरोप है कि सास पूनम देवी और ससुर पवन साह राजीव के हिस्से की जमीन बेचने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार को मां-बेटे में जमीन बेचने को लेकर विवाद बढ़ा। राजीव ने कहा कि जमीन बेची तो जहर खा लेगा। आरोप है कि मां के गुस्से में जहर खाने को कहने पर आहत राजीव ने बाजार से दवा खरीदकर खा ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *