Headlines

'बाढ़ राहत सूची से छूटे परिवारों को भी मिले लाभ':कटिहार-कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- जीआर और फसल क्षतिपूर्ति की मांग




कटिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर राशि और फसल क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से राहत सूची की दोबारा जांच कराने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं की टीम ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जमीनी स्तर पर सत्यापन कराने का अनुरोध किया। छह प्रखंडों में बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित ज्ञापन में कहा गया है कि हाल की बाढ़ से कुरसेला, बरारी, समेली, मनसाही, मनिहारी और अमदाबाद प्रखंडों में बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कई इलाकों में लोगों के घर, खेत और फसल बाढ़ की चपेट में आए हैं। पिछले साल के आंकड़ों से सूची तैयार करने का आरोप कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहत लाभार्थियों की मौजूदा सूची में पिछले साल के आंकड़ों का आधार लिया गया है। इसके कारण इस बार बाढ़ की चपेट में आए कई नए प्रभावित परिवारों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। जमीनी जांच कर सूची अपडेट करने की मांग सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लाभार्थियों की सूची का दोबारा सत्यापन जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से पंचायत और गांव स्तर पर जांच कर वास्तविक प्रभावित परिवारों को चिह्नित करने की मांग की। छूटे परिवारों को जीआर और क्षतिपूर्ति का लाभ मिले कांग्रेस टीम ने डीएम से छूटे हुए परिवारों को राहत सूची में शामिल करने और पात्र परिवारों को जीआर राशि तथा फसल क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि सत्यापन के बाद ही यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कोई वास्तविक बाढ़ पीड़ित राहत से वंचित न रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिलीप कुमार विश्वास, विनोद यादव, अवधेश मंडल, अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव, कुमार गौरव, राजीद खान, गोपाल यादव, चंदन यादव और सुबोध यादव समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *