![]()
सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र में गुरुवार को आम के बगीचे में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव फरछहिया बाजार से उत्तर स्थित आम के बगीचे में मिला। मृतक की पहचान फरछहिया निवासी 70 वर्षीय किशोरी महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को लोग आम के बगीचे की ओर गए तो किशोरी महतो का शव पेड़ से लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल सोनबरसा पुलिस को घटना की सूचना दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुअनि प्रवीण कुमार और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए सैंपल मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने बगीचे का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी सैंपल एकत्रित किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। बेटे की किराना दुकान, परिवार में मचा कोहराम किशोरी महतो के बेटे विनोद कुमार फरछहिया बाजार में किराना दुकान चलाते हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मौत का कारण पोस्टमार्टम- जांच के बाद होगा स्पष्ट फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशोरी महतो की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।
Source link
आम के बगीचे में पेड़ से लटका-मिला वृद्ध का शव:सीतामढ़-फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सैंपल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
