Headlines

SP बोले-'लंबित मामलों को तुरंत निपटाएं':बांका में नवादा बाजार थाना का वार्षिक निरीक्षण, शराब-हथियार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश




बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा बाजार सहायक थाना का गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर एसपी ने सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत और सीसीटीएनएस के कार्यों का जायजा लिया। लंबित कांडों की समीक्षा, जांच में तेजी लाने का निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने और अनुसंधान में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने को कहा। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पर जोर एसपी ने फरार और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच और चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाने को कहा। शराब और हथियार के खिलाफ कार्रवाई तेज पुलिस अधीक्षक ने शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में लगातार गश्ती सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। आम लोगों की शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए। पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील और जवाबदेह होकर काम करने की हिदायत भी दी। निर्माणाधीन थाना भवन का भी लिया जायजा वार्षिक निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस भवन निर्माण योजना के तहत नवादा बाजार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नए थाना भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद नवनिर्मित थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया। मौके पर बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, ओपी अध्यक्ष सुजीत कुमार, एसआई शक्ति पासवान, कमलेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *