Headlines

गया युवा जदयू की सतीश पटेल को फिर कमान:नितिन कुमार महानगर अध्यक्ष बने, जिला अध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर बोले- टिप्पणी करना उचित नहीं




गया के सर्किट हाउस में गुरुवार को युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के गया जिलाध्यक्ष के रूप में सतीश पटेल को दोबारा मनोनीत किया गया। नितिन कुमार को युवा जदयू का महानगर अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नए अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रेस वार्ता में सतीश पटेल ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवा जदयू को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। पटेल ने बताया कि युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूती दी जाएगी। गांव से लेकर शहर तक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलेगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितीश पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री श्रवण कुमार सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के नहीं पहुंचने पर बोले- टिप्पणी करना उचित नहीं प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के गया जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा के मौजूद नहीं रहने को लेकर सतीश पटेल से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इंजीनियर अजय कुशवाहा को प्रेस वार्ता में आने के लिए निमंत्रण दिया गया था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उनके नहीं आने के कारणों को लेकर किसी प्रकार की टिप्पणी करना वह उचित नहीं समझते हैं। सतीश पटेल ने कहा कि पार्टी में सभी वरिष्ठ नेता उनके लिए अभिभावक के समान हैं। वे सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हैं और उनके मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कार्यकर्ता या नेता से उनका कोई गिला-शिकवा नहीं है। नितिन कुमार को मिली महानगर की जिम्मेदारी इसी दौरान युवा जदयू के महानगर अध्यक्ष के रूप में नितिन कुमार को बनाया गया। नितिन कुमार ने भी पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जदयू से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का फूल-माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह नजर आया। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिया। सतीश पटेल ने कहा कि आने वाले समय में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। युवाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर जदयू को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से युवा जदयू को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *