Headlines

INDIA Block Meeting Delhi | Tejashwi Yadav Slams CEC Gyanesh Kumar Over SIR


देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक आज सुबह 11 बजे दिल्ली में होगी। गठबंधन में शामिल तमाम दलों के प्रमुख नेता भी बैठक में शामिल होंगे।

.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव भी इस बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार रात दिल्ली रवाना हो गए हैं।

इस बैठक में SIR, चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

INDIA ब्लॉक की बैठक में बिहार में SIR के दौरान उठाए गए मुद्दों, मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव आयोग के फैसलों पर भी चर्चा होने की संभवना है।

SIR को लेकर बिहार में विपक्ष ने चुनाव से पहले ही सवाल उठाए थे। अब विपक्ष इसे देशभर के चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका से जोड़कर उठा रहा है।

तेजस्वी बोले- बिहार से शुरू हुई वोट चोरी की प्रक्रिया

तेजस्वी यादव मंगलवार रात दिल्ली के लिए रवाना होते समय उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह भाजपा को जिताने में चुनाव आयोग की भूमिका पूरे देश की जनता के सामने उजागर हुई है, उससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं। चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने इसका पर्दाफाश किया है।’ तेजस्वी ने इसे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति बताया।

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए- तेजस्वी यादव

दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई व्यक्ति वोट की चोरी करता है, लोकतंत्र को खत्म करता है और संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करता है तो देश कैसे चलेगा।’

CEC को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव पर चर्चा संभव

बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

चुनाव आयोग के भीतर मतभेद भी बैठक का एजेंडा

बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर भी चर्चा होगी। विपक्षी दल इस मुद्दे को चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका से जोड़कर उठा रहे हैं।

INDIA ब्लॉक के प्रमुख नेता होंगे शामिल

बैठक में कांग्रेस, RJD, सपा, DMK, TMC, शिवसेना (UBT), NCP (SP) समेत INDIA ब्लॉक में शामिल विपक्षी दलों के नेता हिस्सा लेंगे। बिहार से तेजस्वी यादव के अलावा RJD की ओर से अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *