Headlines

पत्नी के घर छोड़कर जाने पर युवक ने किया सुसाइड:पिता ने पंखे से लटका देखा शव, तनाव में करने लगा था नशा




पश्चिम चंपारण में मंगलवार देर रात युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना नरकटियागंज नगर के वार्ड-25 की है। मृतक की पहचान राजू राम(30) के रूप में हुई है। राजू के पिता छोटेलाल राम जब घर लौटे तो उन्होंने बेटे का शव पंखे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से था परेशान परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद वह घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद राजू कथित तौर पर नशे का आदी हो गया और मानसिक तनाव में रहने लगा था। वह पत्नी को वापस बुलाने की बात करता था। सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *