![]()
मुजफ्फरपुर के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव की पहचान मीनापुर निवासी मुन्ना पासवान के बेटे चुन्नू पासवान के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि चुन्नू की हत्या की गई है। थाना प्रभारी बोले- मौत की वजह साफ नहीं रामपुर हरि थाना प्रभारी अंजली कुमारी ने बताया कि मौत की वजह अभी साफ नहीं है। वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
मुजफ्फरपुर- सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका:चेहरे पर जख्म के मिले निशान, एफएसएल टीम ने जुटाए सैंपल; पुलिस बोली- मौत का कारण स्पष्ट नहीं
