Headlines

पटना- बीच सड़क महिला पर 10 बार चाकू से वार:आरोपी बोला- ब्लैकमेल करती थी: घायल ने कहा- इसकी वजह से पति-बच्चे मुझसे दूर हो गए




पटना में बीच सड़क एक महिला पर एक शख्स ने उस पर 10 बार चाकू से वार किया। वो महिला को चाकू से गोदता रहा और वहां खड़ी भीड़ चुपचाप सब देखती रही। भीड़ने बढ़ने पर आरोपी वहां से आराम से निकल गया। महिला पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। महिला को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान 37 साल के राजकुमार के तौर पर हुई है। आरोपी का कहना है कि महिला से उसका संबंध था। महिला उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाती थी। वो खुद शादी शुदा है और महिला की हरकतों से उसकी बदनामी हो रही थी। इस वजह से उसने महिला पर हमला किया। घटना सोमवार की न्यू एतवारपुर-कुरथौल इलाके की है। वहीं महिला का आरोप है कि आरोपी की वजह से ही उसका पति और बच्चे उससे दूर गए। अब घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर महिला के घायल होने की सूचना पुलिस ने उसके पति को दी। इस पर पति ने पुलिस से कहा कि अब उसका पत्नी से कोई संबंध नहीं है। घायल महिला के दो बच्चे हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का कई लोगों से संबंध है। ऐसे में वो बच्चों को उसके साथ नहीं रख सकता। इसलिए वो दोनों बच्चों के साथ जहानाबाद में रहता है। पुलिस ने महिला के अन्य लोगों से संबंध होने से जुड़ी जानकारी मिली है। महिला के इलाके में ही रहता है आरोपी महिला पिछले 1 साल से अकेल रहती थी। आरोपी राजकुमार भी न्यू एतवारपुर इलाके का ही रहने वाला है। दोनों की जान पहचान करीब 1 साल से थी। राजकुमार का दावा है कि उसके और महिला के संबंध के बारे में उसके घर वाले जान गए थे। वो उससे दूर जाना चाहता था, लेकिन महिला बार-बार उससे मिलने की कोशिश कर रही थी। समझाने के बाद भी महिला उससे मिलने की जिद्द करती थी।6 महीने पहले महिला न्यू एतवारपुर से गांधी मैदान इलाके में रहने चली गई। आरोपी का कहान है कि दूरी होने के बाद भी लगातार महिला फोन कर मिलने शादी की दबाव बना रही थी। महिला से बदला लेने का बनाया प्लान आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वो महिला की हरकतों से परेशान हो चुका था। वो गुस्से में था। सोमवर को महिला गांधी मैदान से न्यू एतवारपुर इलाके में कपड़ा सिलाने के लिए पहुंची थी। आरोपी को इस बात की जानकारी पहले से थी। आरोपी के मुताबिक जैसे ही महिला उसकी गली से कुछ दूरी पर पहुंची उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से महिला पर वार करना शुरू कर दिया। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई, कहा- परेशान करता था महिला ने राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि राजकुमार लगातार उसे परेशान किया करता था। वो न्यू एतवारपुर से गांधी मैदान इलाके में चली आई थी। उसके बाद भी राजकुमार उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। इसकी वजह से पति और बच्चे मुझसे दूर चले गए। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, होटल में रेप:बाथरूम में बंद होकर बचाई जान; बेगूसराय में जिस जीविका दीदी को बाल पकड़कर पीटा, पढ़िए उसकी आपबीती आरोपी रोहित के गांव में मेरा ननिहाल है, जबकि मेरे घर के पास उसकी बहन की शादी हुई है। इस वजह से मेरा रोहित के गांव और उसकी बहन के घर आना-जाना होता था। इसी दौरान हम दोनों की पहचान हुई। रोहित मुझसे एकतरफा प्यार करने लगा। उसने मुझसे अकेले में मिलना चाहता था, लेकिन मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने AI की मदद से मेरी अश्लील वीडियो बना ली। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *