Headlines

'कोचिंग संस्थानों में बैग और कमर की जांच':सीवान-छात्राओं का पीछा करने वाले युवकों पर कार्रवाई, कोचिंग संचालकों पर नजर




सीवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर और किशनपुरा स्थित कोचिंग संस्थानों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसपी भारत सोनी और महाराजगंज एसडीपीओ अमन के निर्देश पर थानाध्यक्ष सविता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुबह के समय कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की जांच कर रही है। अभियान का उद्देश्य अवैध हथियार, मोबाइल के गलत इस्तेमाल और छात्राओं के साथ होने वाली अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना है। कोचिंग पहुंचकर बैग और कमर की जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कई कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों के बैग और कमर की जांच की। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। जांच के दौरान थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना। आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी थानाध्यक्ष सविता कुमारी ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर प्रसारित करने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने और मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की अपील की गई। शिक्षकों और संचालकों को भी जिम्मेदारी पुलिस ने कोचिंग संचालकों और शिक्षकों को विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। अनुशासन तोड़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर समझाने को कहा गया है। इसके बावजूद सुधार नहीं होने पर संबंधित छात्र को संस्थान से बाहर करने की कार्रवाई की जा सकती है। छात्राओं का पीछा करने वालों पर पुलिस की नजर कोचिंग की छुट्टी के समय रेसर बाइक से छात्राओं का पीछा करने वाले युवकों पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थानाध्यक्ष ने कोचिंग संस्थानों के बोर्ड पर सरकारी मोबाइल नंबर दर्ज कराया है। छात्राओं से कहा गया है कि यदि कोई युवक बाइक से पीछा करता है या परेशान करता है तो उसकी गाड़ी का नंबर पुलिस को कॉल या व्हाट्सऐप के जरिए दें। आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान पुलिस प्रशासन के अनुसार छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *