Headlines

Center Hikes Rabi Crops MSP


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी। - Dainik Bhaskar

फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2027-28 के लिए सभी छह रबी फसलों का MSP बढ़ाने को मंजूरी दी।

गेहूं के MSP में सिर्फ 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। वहीं, तिलहन और दालों के MSP में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी।

कुसुम का MSP सबसे ज्यादा 675 रुपए बढ़ा। इसके बाद सरसों-राई में 413 रुपए और मसूर में 390 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।

नई दरों के बाद गेहूं का MSP 2,585 रुपए से बढ़कर 2,610 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। जौ का MSP 2,286 रुपए और चने का 5,958 रुपए प्रति क्विंटल होगा।

मसूर का MSP 7,390 रुपए, राई-सरसों का 6,613 रुपए और कुसुम का 7,215 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

जौ के MSP में 136 रुपए और चने में 83 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। गेहूं में यह बढ़ोतरी सबसे कम, 25 रुपए प्रति क्विंटल रही।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III योजना को भी मंजूरी दी। इस योजना पर 1,86,405 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

योजना के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 135 GW तक रिन्यूएबल एनर्जी की निकासी के लिए इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम बनाया जाएगा। यह काम वित्त वर्ष 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *