Headlines

Center Hikes Rabi Crops MSP


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी। - Dainik Bhaskar

फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी।

कैबिनेट ने बुधवार को साल 2027-28 के लिए सभी छह रबी फसलों का MSP बढ़ाने को मंजूरी दी। गेहूँ के MSP में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।

फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी। कुसुम का MSP सबसे ज्यादा 675 रुपये बढ़ा। इसके बाद सरसों-राई में 413 रुपये और मसूर में 390 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III योजना को भी मंजूरी दी। इस योजना पर 1,86,405 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 135 GW तक रिन्यूएबल एनर्जी के लिए इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम बनाया जाएगा। यह काम साल 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

क्या है ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर

सरकार ने देश में सौर (सूरज) और पवन (हवा) ऊर्जा से बनने वाली साफ बिजली को बिना रुकावट घरों तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है। सूरज ढलने या हवा बंद होने पर अक्सर बिजली जाने का डर रहता है, इसलिए इस योजना के तहत भारी-भरकम बैटरियां लगाई जाएंगी, जो दिन की बिजली को रात में इस्तेमाल के लिए जमा करके रखेंगी।

साथ ही, राज्यों के अंदर बिजली के तारों और खंभों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा, जिससे बिजली का नुकसान न हो, घरों में बिजली की कटौती बंद हो और सस्ती व साफ बिजली 24 घंटे बिना रुकावट मिलती रहे।

कैबिनेट बैठक में अन्य बड़े फैसले

दिल्ली के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम: कैबिनेट ने दिल्ली के ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए 1,790 करोड़ रुपए के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को मंजूरी दी है।

EPFO की वेतन सीमा में बढ़ोतरी: कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए EPFO के तहत पीएफ कटने की अनिवार्य वेतन सीमा को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह कर दिया है।

किसानों को सस्ती खाद पर सब्सिडी: खेती के लिए सस्ते दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट ने उर्वरकों (P&K) पर 41,533 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है।

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।