Headlines

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला:बिहारशरीफ में वोट चोरी का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन, डीएम को कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन




‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर करीब 500 मीटर तक पैदल मार्च निकाला और देवीसराय मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संयुक्त पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा पर जोर प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली पर टिकी है। जब मतदाताओं के जनादेश और वोट की शुचिता पर ही सवाल उठने लगें, तो यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। प्रत्येक नागरिक के एक-एक वोट की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का संवैधानिक कर्तव्य है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर संस्थागत पारदर्शिता और जवाबदेही तय होनी चाहिए। समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन व ज्ञापन पुतला दहन के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था शांतिपूर्ण ढंग से समाहरणालय परिसर पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मताधिकार की सुरक्षा के पक्ष में आवाज उठाई। पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया की खामियों को दूर करने और निष्पक्षता बहाल करने की मांग की गई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी जिला मीडिया प्रभारी अजीत राज ने बताया कि इस शांतिपूर्ण आंदोलन में जिले भर के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्दू पासवान, बिपीन कुमार, शिव कुमार आनंद, अजीत राज, इंजीनियर टीपू, महताब आलम, विवेकानंद पासवान, अमन, अनील यादव, नसीम खान, अजय कुमार पाण्डेय, अर्जुन कुमार, अरविंद ठाकुर, इन्द्र कुमार, नन्दू प्रसाद यादव, धीरज कुमार, लक्ष्मण कुमार, युवराज कुमार, जय प्रकाश नारायण यादव, नागमणी सिंह, मनोज कुमार, डॉ. सुधीर प्रसाद, कन्हैया कुमार, रमेश कुमार, असगर भारती, भूषण यादव, सत्येंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, शिवम कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन यादव, संजीव कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, जावेद आलम, अरसलान, शाहनवाज हुसैन, जमील अशरफ जमाली, रंजीत कुमार और किरानी पासवान सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *