![]()
किशनगंज में एक प्रसूता की मौत के मामले में चार साल बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जीशान (26) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जीशान बहादुरगंज के भकरनबाड़ी गांव का निवासी है। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यह घटना 10 जून 2022 की है। दुराघाटी निवासी वाजुद्दीन अपनी गर्भवती बेटी प्यारी बेगम को प्रसव पीड़ा होने पर ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। दलाल के जरिए कराया था भर्ती आरोप है कि सिंघिया चौक स्थित अमन नर्सिंग होम के संचालक ने एक दलाल के जरिए प्यारी बेगम को भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद इलाज में लापरवाही से उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों से मोटी रकम भी वसूली गई थी। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। मृतका के पिता वाजुद्दीन की शिकायत पर अमन नर्सिंग होम के संचालक इमरान खान, इकबाल हुसैन और दलाल समेत अन्य पर केस दर्ज हुआ। तकनीकी जानकारी से जीशान गिरफ्तार हुआ।
Source link
प्रसूता की मौत के 4 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी:किशनगंज में दलाल ने नर्सिंग होम में कराया था भर्ती, इलाज में लापरवाही से गई थी जान
