Headlines

मधुबनी में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी तैनात:स्कूटी से करेंगी गश्त, असामाजिक तत्वों पर रखेंगी नजर




मधुबनी पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में ‘पुलिस दीदी’ तैनात की हैं। ये महिला पुलिसकर्मी स्कूटी और मोटरसाइकिल से अपने तय इलाकों में लगातार गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने रविवार दिन के 11:30 बजे बताया कि ‘पुलिस दीदी’ को विद्यालयों और कॉलेजों में आने-जाने वाली छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और महिलाओं से जुड़े अपराधों को रोकने की खास जिम्मेदारी दी गई है। ‘पुलिस दीदी’ शैक्षणिक संस्थानों के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही हैं। वे छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी जान रही हैं। बताई गई समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इस पहल का मकसद छात्राओं को सुरक्षित माहौल देना और किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत नजर रखना है। ‘पुलिस दीदी’ छात्राओं से सीधे बात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। परेशानी या छेड़छाड़ की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *