Headlines

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल:ओपीडी वार्ड बंद, इमरजेंसी और प्रसव सेवा जारी; 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन




कटिहार के सदर अस्पताल में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टर 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। गुरुवार से शुरू हुई यह हड़ताल रविवार तक जारी रही। इससे ओपीडी सेवा ठप हो गई है, जिससे सामान्य मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी और प्रसव सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा है। इन विभागों में डॉक्टरों की तैनाती जारी है, जिससे गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को जरूरी इलाज मिल रहा है। डॉक्टरों की पांच सूत्री मांगों में नियमित वेतन, बकाया भुगतान, बायोमेट्रिक पर रोक, डॉक्टरों की सुरक्षा, हिंसा पर सख्त कानून और खाली पदों पर भर्ती शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ठोस पहल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार तक सरकार और डॉक्टरों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *