Headlines

शहबाज बोले-भारत सिंधु का पानी रोकने की गलती नहीं करे:यह जंग शुरू करने के बराबर; कश्मीर को गले की नस बताया




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को UN में भारत को सिंधु नदी का पानी न रोकने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पानी रोकने की कोशिश को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा। भारत को इसे लेकर कोई गलती नहीं करनी चाहिए। शहबाज ने कहा कि पानी को कभी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। नदियों का काम देशों को पानी देना है, उन्हें बांटना नहीं। हर बार की तरह एक बार फिर से पाकिस्तान ने UN में कश्मीर मुद्दा उठाया और इसे UN के नियमों के मुताबिक सुलझाने की बात कही। शहबाज ने कहा कि कश्मीर उनके लिए जगुलर वेन (गर्दन की नस) है। भारत यहां पर लोगों के साथ ज्यादती कर रहा है। सिंधु जल संधि पर भारत के कदम को बताया गैरकानूनी शहबाज ने सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद भारत ने इस संधि को एकतरफा रोक दिया, जिसका कोई कानूनी आधार नहीं है। शहबाज ने दावा किया कि UN के विशेषज्ञों और स्थायी मध्यस्थता अदालत ने भी इस मामले में भारत के दावों और कदमों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान का रुख सही साबित हुआ है। पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र शहबाज ने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी जिक्र किया। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में इसका सटीक और पेशेवर तरीके से जवाब दिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भी तारीफ की। शहबाज ने कहा कि मई 2025 में ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के दखल से करोड़ों लोगों की जान बची। शहबाज ने कहा कि दक्षिण एशिया को दोबारा ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कश्मीर विवाद का समाधान जरूरी बताया। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *