Headlines

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से 30 दिनों में खत्म होगी समस्याएं:संजय सरावगी ने छात्रों की शैक्षणिक-छात्रावास संबंधी समस्याएं सुनी, दरभंगा में शिविर आयोजित




दरभंगा के पुअर होम में शुक्रवार को ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ के तहत विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक-छात्रावास से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। संजय सरावगी ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शुरू किया गया है। विद्यार्थी इस पोर्टल पर अपनी समस्या, सूचना अथवा सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से दर्ज की जाने वाली शिकायतों की गोपनीयता बनाए रखने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि विद्यार्थी बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।
उन्होंने बताया कि ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत हर महीने के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। पोर्टल और शिविर से संबंधित जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है। दिव्यांग छात्र-छात्राओं से संवाद, कॉपी-कलम भेंट
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजकीय मूक-बधिर मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें कॉपी और कलम भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 साल की यात्रा में सेवा और जनकल्याण का भाव प्रमुख रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रम समाज के प्रति दायित्व को समझने और उसे व्यवहार में उतारने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एमके शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री संतोष पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, सोनी पूर्वे, रमेश झा, श्रवण कुमार महतो, मनोज झा, राजेश यादव, संगीत गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे। बूथ संख्या 178 पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
इधर, दरभंगा नगर उत्तरी मंडल के बूथ संख्या 178 पर भाजपा के महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संजय सरावगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। संगठन को मजबूत करने का संकल्प
सरावगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका अंत्योदय का विचार समाज और राष्ट्र के विकास की दिशा में प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग की भावना पहुंचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *