Headlines

गुजरात-जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठाया:पास के खेत में शव मिला; पकड़ने के लिए 8 पिंजरे लगाए गए




गुजरात के जूनागढ़ जिले में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठा लिया और मार दिया। घटना बुधवार रात मेंदरडा तालुका के देडकीयाल गांव में हुई। बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। यह घटना देडकीयाल गांव में थोभणभाई कोराट के खेत पर हुई। वन विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। गिर वेस्ट डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर प्रशांत तोमर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, तेंदुए ने प्रिशा सोलंकी पर हमला किया और उसे मार डाला। बयान में कहा गया कि बच्ची का शव बाद में खेत के पास मिला। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। इलाके में लगातार गश्त और तेंदुए की तलाश जारी है। वन विभाग ने लोगों से रात के समय सावधान रहने की अपील की है। विभाग ने कहा कि मुआवजा देने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *