Headlines

गोपालगंज में ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर:युवक की मौत, दोस्त के पिता के इलाज के लिए पर्ची लगवाकर लौट रहा था; दोस्त घायल




गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में तुरकान्हा नहर के पास ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय सोनू कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रवि कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सोनू के परिवार में मातम पसरा है। मृतक सोनू कुमार उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद का बेटा था। वह दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी कर वह परिवार के गुजारे में मदद करता था। जानकारी के अनुसार, सोनू अपने दोस्त रवि के पिता के इलाज के लिए डॉक्टर के पास पर्ची लगवाने गया था। पर्ची लगवाने के बाद वह रवि के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं, रवि को मामूली चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सोनू की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *