Headlines

बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत:मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे, घर लौटते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा




भोजपुर में पानी भरे गड्‌ढे में डूबने से किसान की मौत हो गई। मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। पहचान कौशिक दुलारपुर गांव निवासी सुशील कुमार यादव(45) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे कुलदीप कुमार ने बताया गांव के आसपास बाढ़ का पानी है। पिताजी मवेशियों के लिए खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गड्‌ढे के पास उनका पैर फिसल गया और पानी में डूब गए। आधे घंटे के बाद एक ग्रामीण से हमलोगों की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहारम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक आठ भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी ज्ञानती देवी, दो पुत्री नीतू कुमारी, नमिता कुमारी और दो पुत्र कुलदीप कुमार, संदीप कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *