Headlines

भोजपुर में जहरीले सांप ने महिला को काटा:झाड़फूंक के चक्कर में गई जान, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए




भोजपुर में जहरीले सांप ने एक महिला को काट लिया। झाड़फूंक के चक्कर में जान चली गई। पहचान महुआवं गांव निवासी रामबाबू यादव की पत्नी सुनीता देवी(34) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र की है। मृतका के बेटे रोहित कुमार ने बताया कि गांव के आसपास बाढ़ का पानी आया हुआ। मां शौच के लिए नहर किनारे गई थी। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। करीब एक घंटे बीत जाने के बाद जब वापस नहीं लौटी तो, परिजन उसे खोजने के लिए नहर की ओर गए। जहां बेहोशी हालत में मिली। पहले झाड़फूंक कराने के लिए बक्सर के कंज्या बाबा के पास ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका को तीन पुत्री नेहा कुमारी, जया कुमारी, माया कुमारी और एक पुत्र रोहित कुमार है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बच्चों समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *