Headlines

समस्तीपुर में अविनाश मौत मामले में नया मोड़:पुलिस बोली- चाकू से नहीं, सड़क हादसे में हुई युवक की मौत; परिवार ने हत्या का लगाया आरोप




समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में अविनाश कुमार की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिवार के लोगों ने आंख में चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का बता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रभारी सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत सड़क हादसे में होने की बात सामने आ रही है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया है। उसी के आधार पर मामले की जांच चल रही है। छठी का भोज खाने गया था अविनाश, देर रात सड़क किनारे मिला मृतक के पिता उमेश शाह के मुताबिक अविनाश शनिवार को गांव में ही छठी का भोज खाने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान देर रात पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि अविनाश सड़क किनारे खून से लथपथ मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आंख के पास जख्म देखकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका अविनाश की दाहिनी आंख के पास जख्म पाए जाने के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि चाकू घोंपकर हत्या की गई है। इसके अलावा उसके सिर पर भी काफी लंबा जख्म था। इसी आधार पर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के प्रारंभिक आकलन के अनुसार आंख अंदर से सुरक्षित है, जबकि सिर पर मिला जख्म धारदार हथियार से कटने जैसा नहीं है। यह किसी भारी या वजनदार वस्तु से चोट लगने के कारण होने की संभावना जताई गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की चोट सड़क हादसे में भी संभव है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह प्रभारी सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसलिए मौत की वजह को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की स्थिति और जख्मों की प्रकृति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *