Headlines

मोतिहारी में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर:अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की गई जान; लोगों ने ट्रक-ड्राइवर को पकड़ा, गांव में पसरा मातम




मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में 17 साल के किशोर निशांत कुमार की मौत हो गई। निशांत लोकसा निवासी अजय सिंह का बेटा था। वह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह का भतीजा बताया जाता है। हादसा जमला-लोकसा मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, निशांत किसी काम से बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान जमला-लोकसा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि निशांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। ज्यादा खून बहने से नहीं बची जान हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निशांत को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। दोनों को छतौनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घर पर जुटी लोगों की भीड़ घटना की खबर मिलते ही लोकसा गांव में शोक छा गया। निशांत के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि निशांत काफी मिलनसार था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *