Headlines

अररिया में अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर:नगर थाना चौक से वर्मा सेल तक हटाए अवैध कब्जे, जब्त सामान कार्यालय भेजा




अररिया शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी के साथ शहर की सड़कों पर अभियान चलाया। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी चंद्र प्रकाश राज और नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में नगर थाना चौक से वर्मा सेल तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जेसीबी से हटाए गए अस्थायी निर्माण अभियान के दौरान सड़क की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों के आगे के हिस्से, झुकी हुई झोपड़ियों और अन्य अस्थायी निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अतिक्रमण के लिए सड़क किनारे लगाए गए सामान और बनाए गए सेट को भी नगर परिषद की टीम ने जब्त किया। जब्त सामान को ट्रैक्टर में लादकर नगर परिषद कार्यालय भेजा गया। कार्रवाई से दुकानदारों में मची अफरा-तफरी नगर परिषद और पुलिस की टीम के पहुंचते ही सड़क किनारे फुटकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने खास तौर पर ऐसे अतिक्रमण को हटाया, जिससे सड़क पर वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। कई जगह सड़क का दायरा हुआ खुला अतिक्रमण हटाए जाने के बाद शहर की मुख्य सड़क के कई हिस्सों में सड़क का दायरा पहले की तुलना में खुला नजर आया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत हुई। प्रशासन का जोर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर है। आगे भी जारी रहेगा अभियान नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी चंद्र प्रकाश राज ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वर्मा सेल से दोबारा अभियान शुरू कर चांदनी चौक से सुभाष चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर लगातार चल रहे अभियान से शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जे हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने की दिशा में प्रशासन की कार्रवाई तेज हुई है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि सड़क पर दोबारा अतिक्रमण होने की स्थिति में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *