Headlines

बेगूसराय में थाना से 500 मीटर दूर बुजुर्ग की हत्या:अपराधियों ने सिर में मारी गोली; जमीन विवाद में वारदात, 1 आरोपी अरेस्ट




बेगूसराय में शनिवार देर शाम अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान मक्खाचक गांव निवासी लालो महतो (70) के रूप में हुई है। घटना बखरी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। पानी मांगने के बहाने पहुंचा था परिवार के अनुसार लालो महतो अपने भाई विष्णुदेव महतो के साथ डेरा (बथान) पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे। पानी पीने और बातचीत करने का बहाना बनाया। इस बीच एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। साजिश रचने का लगाया आरोप जानकारी के मुताबिक लालो महतो का लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। लगभग 30 वर्षों से जमीन से जुड़ा मामला चल रहा था और आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शी भाई विष्णुदेव महतो ने दो नामजद सहित अन्य हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मौके पर जुटी भीड़ गोलीबारी की आवाज सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस और डीएसपी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के मुताबिक दो लोग बातचीत और पानी मांगने के बहाने आए थे। इसी दौरान गोलीबारी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के आधे घंटे के भीतर ही एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *