Headlines

चांदन नदी से अवैध बालू लदी जुगाड़ गाड़ी जब्त:खनन विभाग और पुलिस ने कैथा घाट पर की संयुक्त कार्रवाई




बांका जिला प्रशासन अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में जिला खनन विभाग की टीम ने रजौन थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। टीम ने रजौन थाना क्षेत्र में चांदन नदी के प्रतिबंधित कैथा घाट से शनिवार को अवैध बालू लदी एक जुगाड़ गाड़ी जब्त की। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग और पुलिस बल ने शनिवार दोपहर कैथा घाट इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। टीम को देखते ही बालू धंधेबाज मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान पकड़ी गई जुगाड़ गाड़ी पर करीब 130 घनफीट (सीएफटी) अवैध बालू लदा मिला। गाड़ी के पास खनन या परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात या चालान नहीं था। इसलिए जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर रजौन थाने में रखवा दिया गया है। इस मामले में खनन विभाग की ओर से अज्ञात वाहन मालिक और चालक के खिलाफ खनन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि प्रतिबंधित घाटों से बालू के अवैध उठाव में शामिल किसी भी माफिया या धंधेबाज को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *