![]()
मुजफ्फरपुर में निर्दलीय MLC बंशीधर बृजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां, गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी। जिसको लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। शिकायत के मुताबिक, MLC को फेसबुक के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी हो रही है। आरोप है कि 15 सितंबर 2026 को ‘वैभव मिश्रा’ नाम के फेसबुक अकाउंट से उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी गई। अगले दिन, 16 सितंबर को भी इसी अकाउंट से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और डराने वाली टिप्पणियां पोस्ट की गई। ‘सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई’ शिकायत में यह भी बताया गया है कि ‘राहुल झा’ नाम के एक और फेसबुक अकाउंट से उनके खिलाफ भड़काऊ बातें लिखी गई। ‘उज्ज्वल कुमार ओझा’ नाम के फेसबुक हैंडल से MLC के असली नाम की जगह एक महापुरुष के नाम का इस्तेमाल कर अभद्र टिप्पणी की गई। बंशीधर बृजवासी का आरोप है कि इन पोस्ट के जरिए उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। इसका मकसद आम जनता की भावनाओं को भड़काना है। विधान परिषद सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप MLC ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की परेशानी को लेकर नगर थाना क्षेत्र में केस दर्ज कराया जा चुका है। उन्हें आशंका है कि इन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इलाके में जातीय संघर्ष पैदा करने, सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने और उनकी हत्या करने की कोशिश भी हो सकती है। केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने इस आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित फेसबुक अकाउंट्स के आईपी एड्रेस और पोस्ट्स की गहनता से पड़ताल कर रही है। थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वे स्वयं इस पूरे केस की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Source link
MLC बंशीधर बृजवासी को मिली धमकी:सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी; काजीमोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज
